Kedarnath Yamunotri horses mules Prepaid booking Uttarakhand Chardham Yatra 2025 केदारनाथ-यमुनोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों की होगी प्रीपेड बुकिंग, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Kedarnath Yamunotri horses mules Prepaid booking Uttarakhand Chardham Yatra 2025

केदारनाथ-यमुनोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों की होगी प्रीपेड बुकिंग, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, लिचौंली और रुद्र प्वाइंट में पांच प्री पेड बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं। इसी तरह यमुनोत्री के लिए जानकीचट्टी में जिला पंचायत ने प्रीपेड काउंटर स्थापित किए हैं।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 09:53 AM
share Share
Follow Us on
केदारनाथ-यमुनोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों की होगी प्रीपेड बुकिंग, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार घोड़े-खच्चरों के लिए प्रीपेड बुकिंग होगी। यात्रा मार्ग पर 43 सौ घोड़ा-खच्चर संचालक सेवाएं देंगे। केदारनाथ, यमुनोत्री के लिए कुल आठ हजार से अधिक घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण किया गया है।

केदारनाथ जाने के लिए तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से 18 किमी पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इस यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्री घोड़े-खच्चरों की सेवा लेते हैं। इस बार केदारनाथ के लिए 2493 संचालकों ने पांच हजार से अधिक घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण कराया है।

केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, लिचौंली और रुद्र प्वाइंट में पांच प्री पेड बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं। इसी तरह यमुनोत्री के लिए जानकीचट्टी में जिला पंचायत ने प्रीपेड काउंटर स्थापित किए हैं।

यमुनोत्री मंदिर के लिए घोड़े-खच्चर संचालकों को नंबर युक्त जैकेट दी जा रही है। एक दिन में केवल एक ही बार धाम तक आवागमन की अनुमति होगी। यमुनोत्री धाम के लिए 3700 से अधिक घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण किया गया है।

यमुनोत्री की यात्रा में इस्तेमाल होने वाले घोड़े-खच्चरों की जांच, टीकाकरण, चिकित्सकीय सहायता और उपचार की व्यवस्था को जानकीचट्टी में अस्थाई पशु अस्पताल की स्थापना की गई है। यहां चार पशु चिकित्सकों के साथ चार पशुधन प्रसार अधिकारी और दो पशुधन सहायकों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर कुल छह गीजर स्थापित किए गए हैं।

घोड़े-खच्चर के लिए जारी होंगे फिटनेस सर्टिफिकेट:पशुपालन विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर घोड़े-खच्चरों के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए हैं। विभाग की ओर से सोनप्रयाग, गौरीकुंड, लिंचौली और केदारनाथ में पशु चिकित्सालय संग पांच डॉक्टर, सात पैरावेट भी नियुक्त किए हैं।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि श्रद्धालुओं की यात्रा, सुखद और आरामदायक हो, इसके लिए सड़क परिवहन से लेकर हेली और घोड़े-खच्चरों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पशुपालन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पूरी तरह से स्वस्थ घोड़े-खच्चरों को ही चारधाम यात्रा पर भेजा जाए। साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर भी घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।