प्रेमिका से बनाये अवैध संबंध, शादी से इंकार पर प्रेमी समेत चार पर केस दर्जप्रेमिका से बनाये अवैध संबंध, शादी से इंकार पर प्रेमी समेत चार पर केस दर्ज
जसपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि प्रेमी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बनाई। जब युवती के परिजन रिश्ता...

जसपुर। युवती ने शादी का झांसा देकर प्रेमी पर दुराचार का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेमी और उसके परिजनों ने अभद्रता का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्लॉक क्षेत्र की एक युवती ने कहा कि वह चार साल पहले नगर के एक काम्पलेक्स में पढ़ती थी। वहां पर विवेक कुमार पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भगवन्तपुर भी कोचिंग करता था। विवेक कुमार ने उसे प्रपोज कर शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती ने मना कर दिया। बताते हैं कि विवेक लगातार युवती के पीछे पड़ा रहा। तब एक दिन विवेक ने अपनी मां की कसम खाते हुए उससे शादी करने की बात कही। प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद विवेक उसे काशीपुर के होटल में ले गया। आरोप है कि विवेक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही इसकी अपने मोबाइल से वीडियो भी बना ली। आरोप है कि विवेक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा। साथ ही शादी करने का भरोसा देता रहा। युवती ने अपने परिजनों को विवेक के घर रिश्ते के लिए भेजा तो उसकी मां इन्द्रावती, पिता अजब सिंह, भाई गुरमीत सिंह ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए परिजनों को भगा दिया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।