”पिया ऐसी रंगा दीजो मोरी चुनरिया, जिसे पहनूं मैं सारी उमरिया
काशीपुर में कुमाऊंनी परंपरागत बैठकी होली के गायन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। ”पिया ऐसी रंगा दीजो मोरी चुनरिया, जिसे पहनूं मैं सारी उमरिया जैसे होली
काशीपुर, संवाददाता। कुमाउनी परंपरागत बैठकी होली के गायन का सिलसिला शुरू हो गया है। बैंक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कुमाउनी होली का रंग जमा। इस दौरान होल्यारों ने पिया ऐसी रंगा दीजो मोरी चुनरिया, जिसे पहनूं मैं सारी उमरिया जैसे गीतों से गायकों ने समां बांध दिया। बैंक कॉलोनी में मोहित उपाध्याय के आवास पर होली गायन की शुरुआत मां सरस्वती एवं श्री गणेश वंदना से हुई। दिल्ली से आईं होल्यार निधि जोशी ने राग श्याम कल्याण में होली गायन किया। उन्होंने बहुत दिनन के रूठे श्याम को ए होली में मना लाऊंगी होली गायन किया। रामनगर से आये कैलाश त्रिपाठी ने राग काफी में होली गायन किया। तकत मोरी अंगिया का डोरा ए या ब्रिज देश निगोड़ा, गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। काशीपुर के मनोज पंत और योगेश जोशी ने धावा बूल गए गिरधारी ए नन्द गावं के ग्वाल हैं भारी गाकर होली का रस घोला। वहीं मोहित उपाध्याय ने राग जंगला काफी में होली गायन किया। उन्होंने पिया ऐसी रंगा दीजो मोरी चुनरिया ए जिसे पहनूं मैं सारी उमरिया, का गायन किया। वहीं बसंत बिष्ट, रामनगर के हीरा बल्लभ पाठक आदि ने भी होली गायन किया। इस दौरान तबले पर संगत हरीश जोशी, दिव्यांश उपाध्याय, बसंत बिष्ट, चित्रेश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी आदि ने की। बैठक में चंद्रमोहन भंडारी, संजय रेखारी, पूरन बिष्ट, चक्रेश जैन, मोहन अग्रवाल, मोहन बावरी, श्याम जोशी, शोभित गुड़िया, संजीव सक्सेना, जीसी जोशी, योगेश जोशी, मनोज पंत, विकास उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।