Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsKashipur Chandrashekhar Elected President and Puran Singh Saini Secretary in Uttarakhand Mandi Samiti Elections

उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के चंद्रशेखर बने अध्यक्ष

काशीपुर में उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में चंद्रशेखर को अध्यक्ष और पूरन सिंह सैनी को महामंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय डबराल...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSat, 26 April 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के चंद्रशेखर बने अध्यक्ष

काशीपुर। उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन व संघ का निर्वाचन में चंद्रशेखर अध्यक्ष और पूरन सिंह सैनी महामंत्री चुने गए। शुक्रवार की शाम नवीन अनाज मंडी समिति अतिथिगृह में संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन व संघ का निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के वर्तमान अध्यक्ष कुलदीप नौटियाल स्वास्थ्य कारणों के चलते मौजूद न होने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय डबराल ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद उत्तराखंड के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल व राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद शाखा हल्द्वानी के चंद्रशेखर सनवाल रहे। गिरजेश कांडपाल, चंद्रशेखर सनवाल व राजेंद्र प्रसाद को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से चंद्रशेखर को अध्यक्ष, अजय डबराल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूरन सिंह सैनी को महामंत्री, नवनीत कुमार चौहान को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार त्यागी को संगठन मंत्री, मंजू देवी को प्रचार मंत्री व हिमाशुं रावत को सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यहां ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें