रात मौसम में बदलाव के बाद दिन में दो डिग्री घटा तापमान
हरिद्वार, संवाददाता।रात मौसम में बदलाव के बाद दिन में दो डिग्री घटा तापमानरात मौसम में बदलाव के बाद दिन में दो डिग्री घटा तापमानरात मौसम में बदलाव के

धर्मनगरी में शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। रात को तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। शनिवार तड़के तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार को दिन में धूप निकली रही। बावजूद इसके अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। वहीं शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हरिद्वार में दो एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।