Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsUttarakhand Sets New Record in 38th National Games with Night Rafting Competitions

मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु के साथ सुनी पीएम के मन की बात

राष्ट्रीय खेलों में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना: सीएम राष्ट्रीय खेलों में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना: सीएम राष्ट्रीय खेलों में गिनीज बुक ऑफ़ व

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 23 Feb 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु के साथ सुनी पीएम के मन की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें राफ्टिंग की प्रतियोगिता शारदा और काली नदी में दिन के बजाय रात्रि में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। राष्ट्रीय खेल राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, वीर भूमि के साथ अब खेल भूमि के रूप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जहां 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का स्थान 25वें नंबर पर था वहीं 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का स्थान सातवें नंबर पर होना गर्व की बात है। यह बातें उन्होंने रविवार को हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगद्गुरू आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बारे में देश व दुनिया को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए। उत्तराखंड के 11 स्थानों पर इन खेलों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर से आए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों की बात करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, देशराज कर्णवाल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें