Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsShubham Mandola stays with BJP

शुभम मंडोला ने थामा भाजपा का दामन

निकाय चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस को झटका दिया है और यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शुभम मंडोला को भाजपा में शामिल किया...

हिन्दुस्तान टीम हरिद्वारSat, 13 Oct 2018 11:53 PM
share Share
Follow Us on
शुभम मंडोला ने थामा भाजपा का दामन

निकाय चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस को झटका दिया है और यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शुभम मंडोला को भाजपा में शामिल किया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शुभम को भाजपा ज्वाइंन कराई है। बीते दिनों ही शुभम चुनाव लड़कर यूथ कांग्रेस का शहर उपाध्यक्ष बने थे। शनिवार की शाम को शुभम ने गुरुबख्श विहार कॉलोनी में यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष शुभम मंडोला के साथ लगभग 30 लोगो को भाजपा ज्वाइन। इस मौके पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के विकास के मॉडल को लोगो ने सराहा है। देश आज तेजी से प्रगति की राह पर है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर मोदी जी के नेतृत्व में भारत का लोहा पूरे विश्व ने माना है। कहा कि शुभम मंडोला और युवा टीम के भाजपा में जुड़ने से न सिर्फ भाजपा मजबूत होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों को इस युवा शक्ति का लाभ मिलेगा। शुभम ने कहा कि वे हरिद्वार के हितों को ध्यान में रखते हुए अब सही मंच पर आ गए हैं। उनका उद्देष्य भाजपा में आकर समाज सेवा करना है। उधर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि शुभम के जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संगठन के उपाध्यक्ष के पद पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। भाजपा में शामिल होने वालों में सार्थक शर्मा, गगन दीप, अभिनव शर्मा, तरुण शर्मा, विशाल ग्रोवर, तन्मय गुप्ता, मोहित, एसके शर्मा, प्रेम चौहान, अंकित रावत, मनु वालिया, उज्जवल वालिया, राजकुमार भाटिया आदि शामिल थे। इस अवसर पर देवेंद्र मनवाल, छवि पंत, पुष्पराज कुशवाह, मयंक गुप्ता, मनोज वर्मा, संचित ग्रोवर, राजन शर्मा, सुनील अग्रवाल, रोहित टुंबड़िया आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें