Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsRajlok Colony Committee Election Bipin Gupta Elected President and Dhirendra Kumar as Secretary
राजलोक विकास सेवा समिति के अध्यक्ष बने विपिन गुप्ता
हरिद्वार। सराय की राजलोक विकास सेवा समिति की आम सभा में सोमवार को समिति के पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से हुआ। आम सभा में विपिन गुप्ता को सर्वसम्मति स
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारMon, 24 Feb 2025 04:32 PM

हरिद्वार। राजलोक कॉलोनी सराय की राजलोक विकास सेवा समिति की आम सभा में सोमवार को सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारी का चयन हुआ। आम सभा में विपिन गुप्ता को समिति का अध्यक्ष और धीरेंद्र कुमार को सचिव चुना गया। सभा की नई कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल का गठन जल्द किया जाएगा। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने चुने गए अध्यक्ष और सचिव को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष विपिन ने निरंतर क्षेत्र हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में कॉलोनी में निवास करने वाले करीब 200 से अधिक परिवारों के मुखिया उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।