Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsMata Savitribai Phule National Education Mission Celebrates First Anniversary with Free Eye Check-ups and Blood Donation

संस्था ने वर्षंगांठ धूमधाम से मनाई

हरिद्वार, संवाददाता। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने मुख्य कार्यालय बहादराबाद की प्रथम

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 23 Feb 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
संस्था ने वर्षंगांठ धूमधाम से मनाई

माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने मुख्य कार्यालय बहादराबाद की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाया। इस दौरान 267 लोगों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। वहीं सुमन नगर चौकी प्रभारी अर्जुन कुमार और पत्रकारों समेत 33 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। गुरु महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून ओर जगत बंधु सेवा ट्रस्ट भी संयुक्त रूप से शामिल रहे। शिविर में जिन लोगों की आंखों का ऑपरेशन होना है उन्हें सोमवार को अस्पताल भेजा जाएगा। संस्था की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराधा सैनी और राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी, जिलाध्यक्ष सिकंदर सैनी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. दीपमाला, बिट्टू सैनी, विकास सैनी, अरविंद सैनी, नीटू पंचाल, पंकज सैनी, अनिकेत सैनी, संगीता सैनी, सर्वेश गोस्वामी योग चार्य सुषमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें