Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsKiran Jaisal of BJP Wins Mayor Election by 28 536 Votes Against Congress s Amresh Devi Balian

- हरिद्वार में भाजपा की किरण जैसल बनी मेयर

भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 28536 मतों के अंतर से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारMon, 27 Jan 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
- हरिद्वार में भाजपा की किरण जैसल बनी मेयर

नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा की किरण जैसल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को 28,536 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 72,786 वोट मिले कांग्रेस प्रत्याशी को 44205 वोट मिले। आप प्रत्याशी शिप्रा सैनी को 4056 वोट मिले। मेयर पद के लिए भाजपा से किरण जैसल, कांग्रेस से अमरेश देवी बालियान, आम आदमी पार्टी से शिप्रा सैनी, बसपा से उस्मान और निर्दलीय प्रत्याशी अफरोजा चुनाव मैदान में थे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला था। 23 जनवरी को मतदान के बाद हार जीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। 25 जनवरी सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने से लेकर आखिर तक भाजपा प्रत्याशी प्रत्येक चक्र में बढ़त बनाई हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें