Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Experiences Rising Temperatures as February Ends

फरवरी के अंतिम सप्ताह में बढ़ रहा गर्मी का एहसास

फरवरी के अंतिम सप्ताह में हरिद्वार में तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप से गर्मी बढ़ने के कारण लोग हल्के कपड़े पहनने लगे...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारTue, 25 Feb 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
फरवरी के अंतिम सप्ताह में बढ़ रहा गर्मी का एहसास

हरिद्वार, संवाददाता। फरवरी के अंतिम सप्ताह में दिन में धूप की चमक ने ठंड का एहसास कम कर दिया है। साथ ही धूप की तपिश ने हवा में गर्मी बना दी है। इससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तापमान बढ़ने के साथ ही धर्मनगरी में गर्मी भी बढ़ रही है। मंगलवार को भी पूरा दिन धूप निकली रही। दिन में गर्मी बढ़ने के बाद लोगों को गर्म कपड़े परेशान कर रहे है। बाजारों में भी लोग गर्मी के हल्के कपड़े पहन कर आवाजाही करते नजर आ रहे है। बता दें कि फरवरी माह में लोग ठंड, बारिश और सर्द हवाओं से परेशान रहे। लेकिन अब गर्मी बढ़ने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली है। शाम के समय भी ठंड कम हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें