Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsCondolence Meeting for Innocent Lives Lost in Pahalgam Attack

पहाड़ी महासभा और राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समीति ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

- पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन पहाड़ी महासभा और राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समीति ने किया पाकिस

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSat, 26 April 2025 03:31 PM
share Share
Follow Us on
पहाड़ी महासभा और राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समीति ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

पहाड़ी महासभा और राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समीति ने शनिवार को गोविंद घाट पर पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान कर शोक सभा की। इसके बाद पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार से आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास और महामंत्री जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि पहलगाम में नरसंहार को लेकर लोगों में आक्रोश है। कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा को शांति तब मिलेगी, जब इन दहशतगर्दों का खात्मा होगा। सतीश जोशी और जगत सिंह रावत ने कहा कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों के मारे जाने से इंसानियत शर्मसार हुई है। इसकी भरपाई आतंकवाद जनित पाकिस्तान को सबक सिखाकर ही होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें