हल्द्वानी में यूकेडी ने जलाया शहरी विकास मंत्री का पुतला
हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा में शहरी विकास मंत्री के विवादित बयान

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा में शहरी विकास मंत्री के विवादित बयान पर विरोध जताते हुए रविवार को ऐसे मंत्री को उत्तराखंड सरकार से बर्खास्त करने की मांग की है। बुद्ध पार्क में रविवार की दोपहर यूकेडी ने पार्षद रवि वाल्मीकि के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पुतला चलाया। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ के लोगों को गाली देने वाले मंत्री को धामी सरकार से बर्खास्त करने की मांग की। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि ऐसे मंत्रियों को उत्तराखंड से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा कि विवादित बयान देने वाले मंत्रियों को सबक सिखाना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री सुशील उमियाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह सांगोला, नगर अध्यक्ष हरीश जोशी, मदन सिंह,संकेत उनियाल, मोहन चंद पांडे, बच्ची राम वरियाल, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रदीप कोठारी, प्रकाश जोशी, मोहम्मद फुरकान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।