Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsUOU and Arohi Institute Organize Workshop on Wild Tulsi Cultivation
वन तुलसी की वैज्ञानिक तरीके से खेती करना सिखाया
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी(यूओयू) ने आरोही संस्था सतोली के साथ मिल कर सोमवार को
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 24 Feb 2025 06:56 PM
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने आरोही संस्था सतोली के साथ मिलकर सोमवार को वन तुलसी (ऑरिगेनो) पर कार्यशाला का आयोजन किया। परियोजना समन्वयक डॉ. नंदन ओझा ने ग्रामीण महिलाओं को वन तुलसी की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने समेत कई जानकारियां दीं। कार्यशाला में दियारी, सिमायल, सतोली, सातखोल लवेशाल के 40 से ज्यादा ग्रामीणों ने हिस्सेदारी की। यूओयू के डॉ. वीके शर्मा, सीमैप से डॉ. यतीश पंत, आरोही संस्था से डॉ. नारायण सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, पूरन नयाल, बसंत थापा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज तिवारी, पूरन कबड़वाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।