15 मार्च तक ही चलेंगे खेल शिविर
हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद खेल विभाग के प्रशिक्षण शिविर फिर से शुरू हो गए हैं। ये शिविर 15 मार्च तक चलेंगे, जिसके बाद एक महीने का ब्रेक होगा। नया खेल सत्र 15 अप्रैल से शुरू...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 25 Feb 2025 01:38 PM

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन के बाद जिले में खेल विभाग के प्रशिक्षण शिविर फिर से शुरू हो गए हैं। हालांकि यह खेल शिविर इस सत्र में अब 15 मार्च तक ही चल सकेंगे। जिसके बाद एक महीने तक ब्रेक रहेगा। 15 अप्रैल से नया खेल सत्र शुरू होगा। जिसमें इस बार कुछ नए खेलों के भी शामिल होने की उम्मीद है। जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि कैंप का 15 मार्च तक इनका संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद एक महीने का ब्रेक होगा और नए खेल सत्र से कैंप शुरू होंगे। बताया कि इसके लिए खेलों की सूची आदि भी तैयार की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।