Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsProtest Against Pakistan s Terrorism Haldwani Business Delegation Burns Flag

पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया प्रदर्शन

हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान की कायराना हरकतों का जवाब देना चाहिए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 26 April 2025 12:30 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया प्रदर्शन

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान सरकार का फ्लैग जलाकर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत भारत सरकार किसी भी कीमत में बर्दाश्त ना करे। जिस तरह से धर्म के आधार पर पहलगाम पहुँचे टूरिस्ट पर गोलियां चलाई गई। उसी आधार पर पाकिस्तान को सबक सीखना पड़ेगा। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार को अब पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से बेदखल कर देना चाहिए। जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि धर्म के नाम पर आतंकवादी ओर पाकिस्तान भारत में अस्थिरता पैदा करने के मंसूबों को पाल रहे है, जो किसी कीमत में भारत सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश मंत्री चंद्रशेखर पंत, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, रेनू टंडन, किरन जोशी, गीता बिष्ट, सपना जोशी, संदीप पांडे, पवन वर्मा, पंकज कंसल, अतुल प्रताप सिंह, प्रदीप सब्बरवाल, कैलाश जोशी, प्रेम मदान, चीनू बिंद्रा, बलवीर सिंह, उमेश गुप्ता, तनिष्क शर्मा, सचिन गुप्ता, लक्की अग्रवाल, यश रस्तोगी, विजय गुप्ता, केनेडी सचदेवा, मुकेश खन्ना, अतुल जायसवाल, संजू पाना, पवन सागर, अमित असवानी, कुलदीप सक्सेना, चिराग गुप्ता, नीरज गुप्ता सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें