कैलाश मानसरोवर यात्रा पर इस बार सिर्फ 15 दल जाएंगे
हल्द्वानी में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार केवल 15 दल भेजे जाएंगे। 5 दल लिपुलेख दर्रे से और 10 दल नाथूला दर्रे से जाएंगे। यात्रा का शुल्क 60% बढ़कर 56 हजार रुपये हो गया है। पंजीकरण जून के अंत...

हल्द्वानी, संवाददाता। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार कुल 15 दल ही भेजे जाएंगे। इनमें से 5 दल उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और 10 दल सिक्किम के नाथूला दर्रे के रास्ते जाएंगे। पहले 18 दल उत्तराखंड से और 10 दल सिक्किम से जाया करते थे। इच्छुक श्रद्धालुओं के यात्रा के दलों की संख्या पहले के मुकाबले कम कर दी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन)के अनुसार यात्रा का संचालन देरी से होने के कारण दलों को कम किया गया है। कोरोना के बाद शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से पांच दल ही यात्रा के लिए जा सकेंगे। पहले जहां 18 दल उत्तराखंड तो 10 दल सिक्किम से जाते थे। इस बार 13 दलों की संख्या कर कर दी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुताबिक प्रत्येक दल में 50 यात्री शामिल होंगे। दलों की संख्या घटने से अब कम श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन पाएंगे। इसके चलते प्रतीक्षा सूची लंबी होने की संभावना है और स्थानीय पर्यटन और रोजगार पर भी असर पड़ेगा।
इनसेट-
60 फीसदी ज्यादा शुल्क देना होगा
कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुल्क भी इस बार बढ़ा दिया गया है। जहां पहले यह शुल्क 35 हजार रुपये था, वह अब बढ़कर 56 हजार रुपये हो गया है। अब यात्रियों को करीब 60 फीसदी ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। केएमवीएन के अनुसार जून अंतिम सप्ताह में यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होगा। जुलाई से सितंबर तक यात्रा आयोजित की जाएगी।
कोट-
कोरोना के चलते स्थगित हुई यात्रा पांच साल से नहीं हो पाई थी। तैयारियां की जा रही हैं। 2019 तक यात्रा को जून में शुरू कर दिया जाता था, लेकिन इस साल जून अंतिम सप्ताह में पंजीकरण ही किए जाएंगे। देरी से यात्रा शुरू हो रही है। इसलिए दलों की संख्या घटी है।
- विनीत तोमर, एमडी, कुमाऊं मंडल विकास निगम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।