Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsIncreasing Devotee Count at Kainchi Dham Politicians and Celebrities Seek Blessings

एंकर चित्रा त्रिपाठी ने किए नीब करौरी महाराज के दर्शन

भवाली के कैंची धाम में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 15,000 से अधिक भक्त नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी बाबा के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 6 Jan 2025 01:17 PM
share Share
Follow Us on
एंकर चित्रा त्रिपाठी ने किए नीब करौरी महाराज के दर्शन

भवाली। कैंची धाम में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है। देश विदेश से भक्त राजनेता क्रिकेटर न्यायाधीश आकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में 15 हजार से अधिक भक्त बाबा के दर्शन करने पहुँच रहे हैं। सोमवार को एंकर चित्रा त्रिपाठी ने नीब करौरी बाबा दर्शन किये। उन्होंने मन्दिर दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति के लिए पार्थना की। कैंची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि मन्दिर समिति पदाधिकारियों से वार्ता कर मन्दिर की दिनचर्या पूछी। उन्होंने कहा कि पहली बार नीब करौरी बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा के दर्शन कर शांति मिली। कहा बाबा की महिमा से आज हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं। कहा फिर जल्द ही बाबा के दर्शन को आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें