वरिष्ठ लेखक व इतिहासकार त्रिपाठी सम्मानित
हल्द्वानी में वरिष्ठ लेखक और इतिहासकार तारा चंद्र त्रिपाठी के साहित्य पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। उन्होंने लेखन में छह दशक पूरे किए हैं और उनकी कई...
हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता वरिष्ठ लेखक और प्रसिद्ध इतिहासकार तारा चंद्र त्रिपाठी के साहित्य पर केंद्रित कार्यक्रम रविवार को बिजी बीज सिंथिया स्कूल हल्द्वानी में आयोजित किया गया। क्रिएटिव उत्तराखंड और समय साक्ष्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतिहासकार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
लेखन में छह दशक पूरे कर चुके इतिहासकार त्रिपाठी 87 साल के हैं। उनकी प्रकाशित किताबों में आंखिन की देखी, मध्य हिमालय- भाषा, लोक और स्थान नाम, कोहरे के आर-पार, शब्द भाषा और विचार, हिस्टोरिकल ज्योग्राफी, प्रधानाध्यापिकी के 11 वर्ष आदि शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, शिक्षक कपिलेश भोज, इतिहासकार प्रयाग दत्त जोशी और कवयित्री कल्पना पंत ने उनके साहित्य पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट और प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस दौरान इतिहासकार त्रिपाठी से कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आध्यात्म, यात्रा, इतिहास और लोक संस्कृति पर सवाल-जवाब भी किए। यहां डॉ. शेखर पाठक, डॉ. ललित उप्रेती, जगदीश जोशी, प्रभात उप्रेती, हेम पन्त, दयाल पांडे, हिमांशु पाठक, मंजू पांडे, डॉ. सीएस नेगी, प्रवीन्द्र रौतेला, प्रदीप पांडे, प्रो. अनिल जोशी, मदन बिष्ट, उमेश तिवारी, दीपक जोशी, पलाश विश्वास, दिनेश पंत, अमृता पांडे, हरीश पंत, बसंत पांडे, उमेश तिवारी, गणेश जोशी, पीयूष, रूपेश, त्रिभुवन बिष्ट, दामोदर जोशी, डॉ. ललित रखोलिया, डॉ. अशोक उप्रेती, जगमोहन रौतेला, डॉ. मुकेश कोहली आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।