Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsFarmers in Bhimtal Demand Crop Insurance Amidst Losses

किसानों को नहीं दिया बीमा तो होगा आंदोलन: पेनरू

भीमताल के पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरू ने किसानों की फसल बीमा न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भीमताल, धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, जहां किसानों को 2023 से 2025 तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 20 Feb 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
किसानों को नहीं दिया बीमा तो होगा आंदोलन: पेनरू

भीमताल। पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। हरीश पनेरू ने कहा भीमताल, धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। यहां लोग कृषि से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किसानों को वर्ष 2023 से 2025 तक बीमा कंपनियों द्वारा फसल का बीमा नहीं दिया गया है। कहा कि किसानों का नुकसान अधिक हुआ है लेकिन बीमा कंपनी ने कम आकलन किया है। उन्होंने अधिकारियों से बात कर किसानों को फसल का बीमा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द किसानों को बीमा नहीं दिया गया तो किसानों के साथ आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें