Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCongress Mayoral Candidate Lalit Joshi Promises 100-Day Solutions for Haldwani s Problems

100 दिन में दूर होंगी शहर की समस्याएं: ललित

हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह शहर की समस्याओं का 100 दिन में समाधान करेंगे। उन्होंने सलाहकार समिति बनाने की योजना भी बनाई, जिसमें सभी वर्गों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 22 Jan 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
100 दिन में दूर होंगी शहर की समस्याएं: ललित

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह शहर में प्रमुख समस्याओं का 100 दिन में समाधान करेंगे। कुछ समस्याओं का एक साल में समाधान करेंगे। इसके लिए उन्होंने योजना बनाई है। बुधवार को सौरभ होटल में पत्रकारों से बात करते हुए ललित जोशी ने कहा कि में शहर के विकास के लिए एक सलाहकार समिति बनाएंगे। इसमें सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा। महिलाओं और युवाओं के लिए भी काम किया जाएगा। नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में किसी बाहरी ठेकेदार को काम नहीं दिया जाएगा। 100 दिन के भीतर पूर्व विधायक इंदिरा हृदयेश की मूर्ति शहर में लगाई जाएगी। नजूल भूमि की समस्या का भी ठोस समाधान किया जाएगा। वहीं विधायक सुमित सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय बाद एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। हम चुनाव जीत रहे हैं। शहर के हर वर्ग का हमें बेहद समर्थन मिल रहा है। वहीं भाजपा अपनी हार देखते हुए शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें