Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsBJP Wins Haldwani Mayor Seat for Third Consecutive Time in Local Elections

हल्द्वानी में भाजपा, नैनीताल में कांग्रेस जीती

हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार मेयर पद पर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3894 वोटों से हराया। हल्द्वानी के अलावा अन्य नगर पालिकाओं में कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 26 Jan 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
हल्द्वानी में भाजपा, नैनीताल में कांग्रेस जीती

हल्द्वानी, हिन्दुस्तान टीम। निकाय चुनाव में कुमाऊं की सबसे हॉट सीट हल्द्वानी नगर निगम में मेयर पद पर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की। इस बार भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 3894 वोटों से पराजित किया। नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी जीते। वहीं रामनगर, कालाढूंगी पालिका और लालकुआं नगर पंचायत में निर्दलियों ने बाजी मारी। हल्द्वानी में गजराज बिष्ट को जहां 71962 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने 68068 वोट हासिल किए। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे रही। उसे 207 में से 95 मत मिले, जबकि भाजपा को 92 वोट मिले। हल्द्वानी में कुल 158646 लोगों ने मत का प्रयोग किया था। खास बात यह रही कि हल्द्वानी सीट पर 6769 मत रिजेक्ट हो गए। वहीं नैनीताल नगर पालिका में कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल ने 8107 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। यहां भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट 4188 वोट ही हासिल कर सकीं। भवाली पालिका में सबसे नजदीकी मुकाबला रहा। यहां कांग्रेस के पंकज आर्य ने 2065 मत हासिल किए, जबकि भाजपा के प्रकाश आर्य को 2062 वोट मिले। भीमताल पालिका में कांग्रेस की सीमा टम्टा 3397 वोट हासिल कर विजयी रहीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला आर्या को 3341 वोट मिले। रामनगर नगर पालिका में भी निर्दलीय मो. अकरम ने भाजपा के मदन जोशी को हराया। अकरम को जहां 11,214 वोट मिले वहीं मदन 10059 वोट ही हासिल कर सके। कालाढूंगी नगर पालिका में निर्दलीय रेखा कत्यूरा ने 2360 वोट पाकर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस प्रत्याशी भावना सती को 1947 वोट मिले। लालकुआं नगर पंचायत में भाजपा के बागी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की डॉ. अस्मिता मिश्रा को 197 वोट से हराया। सुरेंद्र को 1702 वोट मिले, जबकि डॉ. अस्मिता 1505 वोट हासिल कर सकीं। भाजपा यहां तीसरे स्थान पर रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें