योग से होते हैं कई सकारात्मक बदलाव:आचार्य अरुण
फोटो गांधी पार्क में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा का योग शिविर सम्पन्न देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा गांधी प

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा गांधी पार्क में आयोजित योग शिविर के अंतिम दिन योगाचार्य अरुण कुमार ने साधकों को बताया कि प्रतिदिन किया गया योग मन और तन को पूरी तरह स्वस्थ और तनाव रहित रहने में मदद करता है। रविवार को सुबह मेयर सौरभ थपलियाल, महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, योगाचार्य अरुण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा, महासभा संरक्षक लालचंद शर्मा ने सामूहिक रुप से योग शिविर के अंतिम दिन के अभ्यास का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया। योग शिविर में आचार्य अरुण कुमार ने योग शिविर में आए शिक्षार्थियों से कहा कि हम जो भी योग क्रियाएं करते हैं, उनसे हमारे अंदर की बीमारी खत्म होती है।
अगर कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन योग की क्रियाओं को पूर्ण रूप से अपनाता है तो वह स्वस्थ चित रहता है। योग से कई सकारात्मक बदलाव होते हैं। इसमें ऐसी-ऐसी बीमारियों का इलाज हुआ है जो लाइलाज करार दे दी गई थी। आयुर्वेद और योग ने ऐसे लोगों को पूर्णता स्वस्थ कर दिया। उन्होंने सभी साधकों को पिछले 4 दिन से सिखाए जा रहे योग के अभ्यास को दुबारा दोहराया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि योग पुरानी विद्या है और इस विद्या को हमें प्रतिदिन करना चाहिए, आज हम इस विद्या को भूल गए हैं। हमारे शहर के अस्पताल मरीज से भरे हुए हैं। महासभा अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि आगामी मानसून में सभा 11 हजार पौधों का वितरण और रोपण करेगी। संचालन उमाशंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर दीप्ति भट्ट, नीलम शर्मा, सुदामा, मनोज कुमार शर्मा, राजेश नेगी, महेश कोठारी, अवनीश कांत शर्मा, पीयूष गौड, सुधीर आर्य, राम सिंह कश्यप मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।