Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsTourism Minister Emphasizes Boosting India-Nepal Tourism at 16th Industrial Fair

भारत नेपाल के बीच हवाई सेवाओं का विस्तार जरूरी: महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल के महेंद्रनगर में आयोजित 16 वें औद्योगिक व्यापार मेला में भाग लिया। उन्होंने भारत-नेपाल के बीच हवाई सेवाओं के विस्तार और नेपाली यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 25 Feb 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
भारत नेपाल के बीच हवाई सेवाओं का विस्तार जरूरी: महाराज

पर्यटन मंत्री ने महेंद्रनगर में 16 वें औद्योगिक व्यापार मेला में लिया हिस्सा महाराज ने दोनों देशों के बीच पर्यटन कारोबार को बढ़ाने पर दिया जोर

देहरादून, मुख्य संवाददाता।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नेपाल महेंद्रनगर में आयोजित 16 वें सुदूर पश्चिम प्रदेश स्तरीय औद्योगिक व्यापार मेला और कंचनपुर पर्यटन महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाराज ने भारत नेपाल के बीच हवाई सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया।

महाराज ने कहा कि नेपाली यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इससे दोनों देशों के बीच सद्भाव बढ़ने के साथ साथ पर्यटन में भी वृद्धि हो सकती है। महाराज ने कहा कि नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर और भारत के श्री केदारनाथ धाम, वाराणसी, हरिद्वार, और देहरादून जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले धार्मिक पर्यटन सर्किट की स्थापना से दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश में कृषि और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में वृद्धि होगी। इसके अलावा हवाई सेवाओं की स्थापना से दोनों देशों के बीच यात्रा में सुविधा होगी। भारत और नेपाल के बीच पर्यटन आर्थिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान प्रदान को जरूरी है कि नेपाली यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

पर्यटन मंत्री ने कंचनपुर पर्यटन महोत्सव में नेपाल के विभिन्न विभागों के स्टॉल के साथ साथ उत्तराखंड पर्यटन के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नेपाल के उद्योग, वाणिज्य, आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी, पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल, पूर्व उद्योग, वाणिज्य मंत्री अब्दुल खान, नेपाल प्रदेश सरकार के मंत्री बहादुर सिंह थापा, हीरा सार्की, कृषि एवं सहकारिता मंत्री वीर बहादुर थापा, पूर्व मंत्री ओम विक्रम, उद्योग वाणिज्य संघ नेपाल के अध्यक्ष पीतांबर जोशी, दुर्गा दत्त वोहरा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें