होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा..
चौमेल क्षेत्र के खेती काकड़ी गांव में बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने रंग-बिरंगे रागों के साथ होली के गीत गाए। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। कई कलाकारों ने अपने अद्भुत गायन से...

चौमेल क्षेत्र के खेती काकड़ी गांव में बैठकी होली का गायन किया गया। इस दौरान होल्यारों ने एक से बढ़ कर एक राग फाग से सजी होली होली का गायन किया। रविवार रात को बैठकी होली का शुभारंभ होल्यारों ने गाइए गणपति जग वंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन... के साथ किया। बसंत उपाध्याय ने होली खेल कन्हैया झूम-झूम लेत कमल रस चूम-चूम.... होली पेश की। पूर्णानंद लोहनी ने होली खेले रघुवीर अवध में होली...की प्रस्तुति दी। कुंदन सिंह ने चलो मन गंगा जमुना तीर ... का गायन किया। राकेश सिंह ने सुमिरन करले मेरे मना.... होली पेश की। ईश्वर गिरी ने बाली उमरिया है मोरी कन्हैया हमसे ना खेलो होली.. की प्रस्तुति दी। मदन कलौनी ने सुख के सब साथी दुख में ना कोई.. गीत पेश किया। हारमोनियम में बसंत ने संगत दी। यहां आयोजक राजू बिष्ट, कुंवर सिंह, जगत सिंह बिष्ट, गुमान गिरी, हयात सिंह बिष्ट, सूरज सिंह, भवान सिंह, दीवान सिंह, कमल जोशी, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।