Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTraining Program for Fish Farmers from Sikkim at Champawat Cold Water Fish Research Center

सिक्किम के मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण शुरू

चम्पावत में शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र में सिक्किम से आए 20 मत्स्य पालकों के लिए चार दिन का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में मछली के रख रखाव, फीडिंग, ब्रीडिंग, और रेनबो ट्राउट के हैचरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतTue, 11 Feb 2025 11:27 AM
share Share
Follow Us on
सिक्किम के मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण शुरू

चम्पावत। चम्पावत शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र में सिक्किम से आए मत्स्य पालकों का चार दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ केंद्र के प्रभारी डॉ.किशोर कुणाल ने किया। उन्होंने कहा कि ठंडे पानी की मछली का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। सिक्किम के मंगन जिले से आए 20 मत्स्य पालकों को चार दिन में मछली के रख रखाव, फीडिंग और ब्रीडिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें रेनबो ट्राउट के हैचरी प्रबंधन, बीमारी की पहचान और बचाव के बारे में बताया जाएगा। केंद्र के प्रभारी ने बताया कि इससे पूर्व सिक्किम के पैक्योंग, सोरेंग, गैंगटोक, ग्यालसिंग, नाम्ची के 100 मत्स्य पालकों को प्र​शिक्षण दिया जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें