Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsCongress Workers Burn Effigy of Cabinet Minister Premchand Agarwal in Banbasa

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका

बनबसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पहाड़ विरोधी करार देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने विधानसभा में मंत्री के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 23 Feb 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका

बनबसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को पहाड़ विरोधी बताया। उन्होंने सरकार से कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे की मांग की। रविवार को रोडवेज बस अड्डे के पास कांग्रेस प्रदेश सचिव विमला सजवान और इंटक के प्रदेश सचिव विनोद उप्रेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रगवाल ने पहाड़ी समाज के प्रति अपमान जनक भाषा का प्रयोग किया है। जिससे उनकी पहाड़ के प्रति गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर कैबिनेट मंत्री को बचाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र गुरुगं, विजेंद्र कुमार, दिनेश उप्रेती, संजय मल्ल, दिवाकर चंद, नवीन, हसन, आलम, जंग बहादुर थापा, कविंदर, सहीद अहमद, राहुल भंडारी, भुवन, अनिल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें