सिक्किम के मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण शुरू
चम्पावत शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र में सिक्किम से आए 20 मत्स्य पालकों का चार दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। केंद्र के प्रभारी डॉ. किशोर कुणाल ने बताया कि प्रशिक्षण में मछली के रखरखाव, फीडिंग, ब्रीडिंग,...
चम्पावत शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र में सिक्किम से आए मत्स्य पालकों का चार दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ केंद्र के प्रभारी डॉ.किशोर कुणाल ने किया। उन्होंने कहा कि ठंडे पानी की मछली का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। चम्पावत मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र में सोमवार को मत्स्य पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। सिक्किम के मंगन जिले से आए 20 मत्स्य पालकों को चार दिन में मछली के रख रखाव, फीडिंग और ब्रीडिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें रेनबो ट्राउट के हैचरी प्रबंधन, बीमारी की पहचान और बचाव के बारे में बताया जाएगा। केंद्र के प्रभारी ने बताया कि इससे पूर्व सिक्किम के पैक्योंग, सोरेंग, गैंगटोक, ग्यालसिंग, नाम्ची के 100 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यहां केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. गरिमा, डॉ. पंकज, महेश जोशी, कृष्णा जोशी, गोविंद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।