Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsAwareness Lecture on Rising Substance Abuse Among Teens at Swami Vivekananda College

किशोरों में नशे की प्रवृत्ति को लेकर दिए गए व्याख्यान

लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर जागरूकता के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जि

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 27 April 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
किशोरों में नशे की प्रवृत्ति को लेकर दिए गए व्याख्यान

लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर जागरूकता के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 82 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता के रूप में मनोचिकित्सक डॉ. रेखा जोशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था जिज्ञासा और प्रयोग का समय होता है, जिसमें गलत संगति और तनाव के चलते नशे की आदत लग सकती है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। प्राचार्य प्रो.संगीता गुप्ता ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण देकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम नोडल डॉ. लता कैड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान डॉ़ पंकज कुमार, डॉ़ सुमन पांडेय मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें