Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsMajor General Dinesh Singh Bisht Awarded Distinguished Service Medal Again

गैरसैण के मैखोली गांव निवासी मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट सम्मानित

गोपेश्वर। गैरसैंण के मैखौली गांव के रहने वाले मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को विशिष्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीMon, 17 Feb 2025 04:43 PM
share Share
Follow Us on
गैरसैण के मैखोली गांव निवासी मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट सम्मानित

गैरसैंण के मैखौली गांव के रहने वाले मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान से सम्मानित किया गया है। मेजर को दूसरी बार विशिष्ट सेना मेडल सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल सहित जनप्रतिनिधियों ने मेजर बधाई संदेश प्रेषित कर बधाई दी है। मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को लखनऊ में भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड लखनऊ में आयोजित एक सैन्य कार्यक्रम में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। सेना में एक कड़क और ईमानदार छवि के अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को इससे पूर्व 2011 में भी सेना में समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें