Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsKamlesh Sati Appointed as BJP Mandal President in Narayanbagad Welcomed by Party Workers

भाजपा नारायणबगड़ मंडल के अध्यक्ष बने सती

नारायणबगड़।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन से जुड़े कमलेश सती को नारायणबगड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीMon, 24 Feb 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा नारायणबगड़ मंडल के अध्यक्ष बने सती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन से जुड़े कमलेश सती को नारायणबगड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए पार्टी हाईकमान के प्रति आभार व्यक्त किया है। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कमलेश सती छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन से जुड़े रहे हैं। उनके मंडल अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, दलीप सिंह नेगी, विनोद मलेठा, भगवती प्रसाद सती, बीरेंद्र बुटोला, जयानंद सती, कुंवर सिंह रावत, डा. भूपेंद्र मेहरा आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें