सिविल सर्विस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी सुनीता
राजकीय प्रथमिक विद्यालय ससोला की प्रधानाध्यापक और धावक सुनीता पंत का अखिल भारती सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह चंडीगढ़ में 800 और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। सुनीता ने पहले भी...
राजकीय प्रथमिक विद्यालय ससोला में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत धावक सुनीता पंत का अखिल भारती सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम में चयन हुआ है। इस बार वह चंडीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में अपने हुनर का दम दिखाएंगी। मूल रूप से खंतोली गांव की निवासी सुनीता बेहतरीन धावक है। वह चंडीगढ़ में 18 फरवरी से होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में 800 और 1500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगी। सुनीता पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। 2019 में देहरादून में आयेाजित बेसिक टीचर्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। 2000 में एनसीसी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।
वह 1995 में देहरादून में आयोजित नेशनल स्कूल प्रतियोगिता 2001 में कुरुक्षेत्र और 2003 में कालीकट में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके चयन पर विधायक सुरेश गड़िया, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक विनय कुमार आदि ने खुशी जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।