Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsNepali Man Dies in Hospital Police Conduct Last Rites After 75 Hours

नेपाली मजदूर का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

नेपाली मूल के रूप सिंह की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 75 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। स्वजनों के न मिलने पर पुलिस ने हिंदू विधि से सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया। रूप सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 26 April 2025 04:29 PM
share Share
Follow Us on
नेपाली मजदूर का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

नेपाली मूल के एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। 75 घंटे के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजन नहीं मिलने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार किया। हिंदू विधि विधान से सरयू-गोमती संगम पर अंत्येष्टि की गई। नेपाल के महेंद्रनगर निवासी रूप सिंह पुत्र हर सिंह कपकोट में किराए पर रहता था। वह बीमार था तथा जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने स्वजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने हिंदू धर्म के व्यक्ति होने पर उसके शव का दाह-संस्कार सरयू घाट पर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें