Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsForest Department Arrests Man for Illegal Possession of Wild Animal Meat in Kapkot

कांकड़ के मांस के साथ एक ग्रामीण गिरफ्तार

कपकोट वन क्षेत्र में वन विभाग ने 40 वर्षीय खुशाल सिंह को कांकड़ के मांस के साथ गिरफ्तार किया। वह भराड़ी बाजार में मांस बेचने जा रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ वन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 26 April 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
कांकड़ के मांस के साथ एक ग्रामीण गिरफ्तार

कपकोट वन क्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने एक ग्रामीण को कांकड़ के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। इसे बेचने के लिए वह भराड़ी बाजार जा रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर वह इसे बेच नहीं पाया। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तहसील कपकोट क्षेत्रांतर्गत स्थित बिरालपुल के जंगल में 40 वर्षीय खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बमनखेत नौकुड़ी थाना कपकोट कांकड़ का शिकार कर उसे बेचने के लिए भराड़ी जा रहा था। इसकी सूचना मुखबिर ने वन विभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बाजार जाने से पहले ही घुरल के मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे रेंज आफिस फरसाली कपकोट लाया गया। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे शनिवार को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें