Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsElderly Couple Injured in Fire Accident in Dhari Village

पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा

धारी गांव में एक बुजुर्ग दंपती आग से झुलस गए। पत्नी जानकी देवी को चक्कर आने पर जलती अंगीठी में गिर गई, जिसे बचाने में पति रतन सिंह भी झुलस गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSun, 23 Feb 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा

बागेश्वर, संवाददाता। राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत धारी गांव में एक बुजुर्ग पति पत्नी को आग से बचाने के चक्कर में झुलस गया। पत्नी को चक्कर आने पर वह जलती आग में गिर गई। दोनों को 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार धारी गांव निवासी 65 साल की जानकी देवी रविवार की सुबह आग जलाकर सेक रही थी। अचानक जानकी देवी को चक्कर आ गया और वह वह जलती अंगीठी में गिर गई। उसके 72 वर्षीय पति रतन सिंह ने उसे आग में गिरता देख तुरंत बचाने में जुट गए। तब तक महिला झुलस गई, पत्नी को बचाने में पति का हाथ भी बुरी तरह जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है डॉक्टर उपासना ने बताया कि दोनों का प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला अस्पताल ने भर्ती किया गया है। महिला 18 प्रतिशत जल गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें