प्रदेश अध्यक्ष से फैसले पर पुर्नविचार करने की मांग।
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की बैठक् हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के फैसले पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा क

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के फैसले पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने नगर अध्यक्ष कवि जोशी को छह माह के लिए प्रतिबंधित करने का पत्र जारी किया है। जिससे व्यापारी आहत हैं। बागनाथ मंदिर परिसर पर आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने नगर उपाध्यक्ष हेम जोशी को नगर अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करने का आदेश किया है। जिसका पालन करने में सभी व्यापार असमर्थ हैं। ऐसा इसलिए है कि नगर कार्यकारिणी व्यापारियों के मतों से बनी है। वह लोकतांत्रित व्यवस्था के तहत निर्वाचित हुए हैं।
कमेटी व्यापरियों के हितों को लेकर काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर कहा कि वह अग्रिम निर्णय के लि स्वतंत्र हैं। बैठक में इंदु चौधरी, पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह, जगदीश कार्की, पंकज पांडे, दयाल पांडे, उमेश लाल साह, हसीब अहमद, जगदीश पाठक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।