राप्रावि नौलाकोट स्कूल हुआ सम्मानित
द्वाराहाट में राप्रावि नौलाकोट को राज्य निपुण विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देहरादून में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन द्वारा प्रदान किया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पंत को भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 17 Dec 2024 11:50 AM
द्वाराहाट। राप्रावि नौलाकोट को राज्य निपुण विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया है। देहरादून में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने यह पुरस्कार दिया। यहां प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पंत भी सम्मानित हुए। इस उपलब्धि पर विधायक मदन बिष्ट, जिपं प्रशासक उमा बिष्ट, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, डायट प्राचार्य गोपाल गैड़ा, सीईओ अत्रेय सयाना, डीईओ माध्यमिक चंदन बिष्ट, बीईओ वंदना रौतेला, विनोद थापा आदि ने खुशी जताई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।