Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsOrion Metal Workers Union Elections Held in Ranikhet

ओरियन मेटल श्रमिक संघ के नरेंद्र बने अध्यक्ष

रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक में ओरियन मेटल श्रमिक संघ के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। नए पदाधिकारियों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 23 Feb 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
ओरियन मेटल श्रमिक संघ के नरेंद्र बने अध्यक्ष

रानीखेत, संवाददाता। ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय के गोलू मंदिर सभागार में ओरियन मेटल श्रमिक संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में काफी संख्या में कर्मचारियों ने शिरकत की। इस दौरान समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। बाद में नई शाखा का गठन किया गया, जिसके लिए नरेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष, प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, ख्याली दत्त कोषाध्यक्ष, हरीशचंद्र महामंत्री, दिनेश चंद सती संयुक्त मंत्री चुने गए। इनके अलावा गिरधर सिंह संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह उपकोषाध्यक्ष चयनित हुए। घनश्याम, दीपक सिंह, गिरधर सिंह, कमलेश रावत, हरीश नेगी, प्रताप सिंह, धन सिंह सदस्य मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें