Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsIndian Soldier Manish Bisht Laid to Rest with Military Honors in Poonch

जवान मनीष का सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

जम्मू के पुंछ में मनीष बिष्ट की अंत्येष्टि सैनिक सम्मान के साथ हुई। वह 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और हाल ही में गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार में परिवार और बड़ी संख्या में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 7 Oct 2024 10:35 PM
share Share
Follow Us on
जवान मनीष का सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

जम्मू के पुंछ स्थित मेंढर में गोली लगने से मृतक सैन्य जवान की सोमवार को मुक्तिधाम में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मृतक जवान मनीष बिष्ट 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेंढर में कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। तीन भाई बहनों में मनीष सबसे छोटे थे। बीते शनिवार को गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार को सेना के वाहन से शव रानीखेत पहुंचा। इसके बाद शव को मृतक के खनिया स्थित घर ले जाया गया। ताबूत घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। माता हेमा बिष्ट सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। कलेजे के टुकड़े का चेहरा देख मां कई बार गश खाकर बेहोश हो गई। तमाम क्रियाएं पूरी करने के बाद सेना के जवान शव को वाहन से यहां मुक्तिधाम ले गए। सैन्य टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद बड़े भाई दीपक बिष्ट ने मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से मृतक जवान मनीष को अंतिम विदाई दी। यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल, नायब तहसीलदार पीएस मेहरा, कोतवाल अशोक धनखड़ आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें