Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCongress Accuses BJP of Stalling Development Projects in Almora

सरकार पर कांग्रेस शासनकाल की योजना रोकने का आरोप

अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने जारी किया बयान सरकार पर कांग्रेस शासनकाल की रोकने का आरोप सरकार पर कांग्रेस शासनकाल की रोकने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 23 Feb 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
सरकार पर कांग्रेस शासनकाल की योजना रोकने का आरोप

अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने रविवार को बयान जारी किया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान किए गए विकासकार्यों को बेवजह रोक रही है। इससे लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा की अल्मोडा को आईएसबीटी की सौगात मिले इसके लिए पार्टी ने संघर्ष किया। तत्कालीन सरकार ने आईएसबीटी को स्वीकृत कर धन अवमुक्त कराया। तब जाकर आईएसबीटी का निर्माण हो सका। कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दस मार्च 2024 को आईएसबीटी का वर्चुअल उद्घाटन किया। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे आईएसबीटी एक सफेद हाथी बना हुआ है। जानबूझकर कांग्रेस शासनकाल की योजना को अटकाया गया है। इससे लोग परेशान हैं और माल रोड पर जाम की स्थिति बन रही है। आईएसबीटी महज निजी वाहनों की पार्किंग बनकर रह गया है। उन्होंने सरकार से जल्द ही आईएसबीटी से बसों का संचालन करवाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें