कार और स्कूटी की टक्कर से हुआ विवाद
अल्मोड़ा में एडम्स के पास एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। शनिवार रात को एक कार जागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी, तभी स्कूटी सवार विनोद कुमार का सामना हुआ। विवाद के बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 27 April 2025 04:24 PM

अल्मोड़ा। एडम्स के पास एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे विवाद पैदा हो गया। लोगों के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे जागेश्वर से एक कार अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। उसी दौरान स्कूटी सवार विनोद कुमार घर जा रहा था। मोड़ पर कार का एक हिस्सा स्कूटी से टकरा गया। इससे कार चालक और स्कूटी सवार युवक के बीच विवाद हो गया। हालांकि बाद में लोगों के समझाने विवाद शांत हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।