Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBJP Meeting Held for Mandal President Election in Dwarahat

द्वाराहाट में मंडल अध्यक्ष पर चार की दावेदारी

भाजपा में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए रविवार को लोनिवि विश्रामगृह में बैठक आयोजित की गई। मंत्री दिनेश आर्या और अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। मंडल अध्यक्ष के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 17 Feb 2025 01:10 PM
share Share
Follow Us on
द्वाराहाट में मंडल अध्यक्ष पर चार की दावेदारी

द्वाराहाट, संवाददाता। भाजपा में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर रविवार को लोनिवि विश्रामगृह में बैठक हुई। पेयजल राज्य मंत्री दिनेश आर्या, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। पर्यवेक्षकों ने बताया कि संगठन की रीति-नीति के तहत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। मंडल अध्यक्ष के लिए धीरेंद्र मठपाल, विवेक तिवारी, विजय बजेठा और जीवन बिष्ट ने दावेदारी पेश की। राज्य मंत्री दिनेश आर्य के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से बात की। इससे पूर्व उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यहां संचालक गगनदीप वर्मा, जिला महामंत्री विनोद भट्ट, मुकुल साह, मदन मोहन पांडेय, सुधीर मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल, युगल किशोर आर्या, लक्ष्मी आर्या, रेखा मेहरा, अंजू बिष्ट, नागेश साह, प्रताप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें