Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Winter wreaks havoc UP schools up to class 8 closed Meerut and Baghpat DM declares holiday till 31 december

यूपी में सर्दी का कहर, मेरठ समेत दो जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, डीएम ने की 31 तक की छुट्टी

  • यूपी में सर्दी का सितम साफ दिखने लगा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद रविवार को चली पछुआ हवाओं से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांप उठा। बुलंदशहर और नजीबाबाद प्रदेश में सबसे सर्द शहर रिकार्ड हुए। सर्दी के चलते मेरठ और बागपत में 31 तक आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ, बागपत, मुफ्फरनगरSun, 29 Dec 2024 11:15 PM
share Share
Follow Us on
यूपी में सर्दी का कहर, मेरठ समेत दो जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, डीएम ने की 31 तक की छुट्टी

यूपी में सर्दी का सितम साफ दिखने लगा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद रविवार को चली पछुआ हवाओं से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांप उठा। बुलंदशहर और नजीबाबाद प्रदेश में सबसे सर्द शहर रिकार्ड हुए। यहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। वहीं, मेरठ में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सर्दी का असर स्कूलों पर भी नजर आया। मेरठ और बागपत जिले के डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को 31 दिसंबर तक के बंद कर दिया, जबकि मुजफ्फरनगर में केवल 30 तक की छुट्टी की घोषणा हुई है। डीएम का ये आदेश आठवीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती रूप में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। इस कारण छह जनवरी तक मौसम प्रभावित रहेगा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस बुलंदशहर और नजीबाबाद में रिकार्ड हुआ है। मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में अब घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, दो दिन पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ का अधिकतम तापमान रविवार को 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर अब 5.5 डिग्री के बीच का रह गया है। पिछले 24 घंटे में चार मिलीमीटर बारिश भी रिकार्ड हुआ है। अब मेरठ और आसपास के इलाके में अगले 48 घंटे तक घना कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों में की छुट्टी

सर्दी को देखते हुए आठवीं के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मेरठ और बागपत के जिलाधिकारी ने बीएसए को जारी आदेश में कहा है कि 31 दिसंबर तक आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखा जाए। जबकि मुजफ्फरनगर में डीएम ने 30 दिसंबर तक की स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया है। बीएसए ने डीएम के आदेश को सभी स्कूलों को भेज दिया है। इसके बाद भी अगर स्कूल खुले पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें