Weather Update Relief from Heat in Varanasi Orange Alert for Rain and Hail पुरवा से गिरा पारा, तपिश से थोड़ी राहत , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsWeather Update Relief from Heat in Varanasi Orange Alert for Rain and Hail

पुरवा से गिरा पारा, तपिश से थोड़ी राहत

Varanasi News - वाराणसी में मौसम में बदलाव से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। दिन का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 28 April 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
पुरवा से गिरा पारा, तपिश से थोड़ी राहत

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम में बदलाव से रविवार को तपिश से थोड़ी राहत मिली, हालांकि इसके बावजूद बनारस में पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। दिन का तापामन सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा 41.7 और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं बादल के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन में करीब करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से बिहार के मध्य भाग से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक निम्न वायु दाब का क्षेत्र स्थापित है। मध्य असम और आसपास क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है। इन सभी मौसमी प्रभावों से पूरवा और पछुआ हवा में टकराहट हुई तो पूर्वांचल में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओला गिरने को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।