दनियालपुर में विवाहिता ने फांसी लगा जान दी
Varanasi News - सारनाथ में खुशबू कन्नौजिया ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी लाश तीसरी मंजिल पर लटकी हुई पाई। परिवार की शिकायत पर पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। खुशबू को शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित...

सारनाथ, संवाददाता। पुरानापुल (दनियालपुर) निवासी खुशबू कन्नौजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीसरी मंजिल की सीढ़ी में निकले लोहे की छड़ से लटकी लाश बरामद की है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति अनिल कन्नौजिया और ससुर भानु प्रताप कन्नौजिया को हिरासत में लिया है। खुशबू का मायका मच्छिय कला (चंदौली) में है।
पुलिस के अनुसार परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। खुशबू घर में अकेली थी। दोपहर में सास घर पहुंची तो मख्य दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी नहीं खुला। इस बीच पड़ोसी जुट गए। एक युवक ने अपनी छत के सहारे घर में प्रवेश किया तो देखा खुशबू का शव फंदे से लटका है। युवक ने दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई अतुल कुमार ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले मोबाइल तक रीचार्ज नहीं कराते थे। रविवार को उसने अपनी बहन से मोबाइल रीचार्ज करवाने को लेकर बात भी हुई थी। थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।