Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPreparations for Mahashivratri at Kashi Vishwanath Temple Observed by Naga Sadhus

नागा साधुओं ने धाम में तैयारियों का लिया जायजा

Varanasi News - वाराणसी में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की तैयारियों का दशनामी नागा अखाड़ों के संन्यासियों ने अवलोकन किया। साधु-संतों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और मंदिर में दर्शन-पूजन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 24 Feb 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
नागा साधुओं ने धाम में तैयारियों का लिया जायजा

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की जा रही तैयारियों का अवलोकन दशनामी नागा अखाड़ों के संन्यासियों ने रविवार को किया। 26 फरवरी को शोभायात्रा के रूप में काशी विश्वनाथ मंदिर आने पर उनके लिए की जा रही व्यवस्था पर साधु-संतों ने संतोष व्यक्त किया। विभिन्न अखाड़ों के नागा संन्यासियों को अवलोकन कराने के लिए डीसीपी काशी, डीसीपी सुरक्षा, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उनके साथ रहे। नागा संन्यासियों ने महाशिवरात्रि पर्व मंदिर प्रांगण में भ्रमण कर महाशिवरात्रि पर प्रवेश, दर्शन पूजन और निकासी को लेकर न्यास के अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद नागा संन्यासियों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण एवं डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने अखाड़े के नागा संन्यासियों का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें