सीएनजी की सप्लाई के लिए बनेंगे दो नए स्टेशन
Varanasi News - वाराणसी में सीएनजी की बढ़ती खपत को देखते हुए गेल ने दो नए सीएनजी स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। निर्माण कार्य इस महीने के अंत से शुरू होगा। वर्तमान में जिले में 31 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं, और 2023...

वाराणसी, संवाददाता। सीएनजी की बढ़ती खपत को देखते हुए गेल की ओर से दो नए सीएनटी स्टेशन बनाए जाएंगे। इसी माह के अंत से निर्माण कार्य शुरू होगा। चुरामनपुर, अखरीबाईपास के पास जगह तय कर ली गई है। जिले में वर्तमान में 31 सीएनची स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। इसकी खपत सत्र 2022-23 में 53700 किलोग्राम से बढ़कर सत्र 2023-24 में 63978 किलोग्राम हो गई थी। जो 2024 के मार्च से दिसंबर तक 78376 हो गई है। सीएनजी की बढ़ती खपत को देखते हुए नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं। गेल के मार्केटिंग मैनेजर प्रवीण गौतम ने बताया कि साल-दर-साल सीएनजी की खपत बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि साल 2023 में पंजीकृत सीएनजी वाहनों की संख्या 26743 थी। जो 2024 में बढ़कर 34374 हो गई है। उन्होंने बताया कि चुरामनपुर, अखरीबाईपास दो नए सीएनजी स्टेशन के लिए जगह तय कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।