नहीं स्वीकार किया जाएगा निजीकरण
Varanasi News - वाराणसी में जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा विद्युत सुधार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने विद्युत आपूर्ति में सुधार की बात की। संगठन के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने निजीकरण का विरोध...

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से रविवार को चितईपुर में हुई विद्युत सुधार गोष्ठी में काशी की विद्युत वितरण व्यवस्था को विश्वस्तरीय किए जाने पर सुझाव मांगे गए। मुख्य अतिथि और मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में बहुत सुधार हुआ है। अभियंताओं को बिजली उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उनकी अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
संगठन के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा से काम कर रहा है। विभाग के बेहतरी के लिए कोई काम नहीं कर रहा है। निजीकरण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के केंद्रीय उप महासचिव पीके राय ने कहां कि ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण का फैसला जन विरोधी है। यह पूर्ण रूप से पूजीपतियों को लाभ पहुंचने के मकसद से किया जा रहा है। अध्यक्षता मनीष राय ने किया। गोष्ठी में नीरज बिन्द, पंकज जायसवाल, पुष्कर उपाध्याय, रवि कुमार चौरसिया, प्रमोद कुमार, अनिल शुक्ला, अभिषेक कुमार मौर्या, शिया राम यादव, उपेंद्र कुमार,गुलाब प्रजापति आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।