Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsDr Mahendra Nath Pandey Honors Dr Ambedkar Highlights BJP s Alignment with His Vision

बाबा साहेब के विचारों को बढ़ा रहे मोदी: डॉ.पांडेय

Varanasi News - पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि भाजपा उनके विचारों पर चलकर उनके सपनों को पूरा कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के मूल्यों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 26 April 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
बाबा साहेब के विचारों को बढ़ा रहे मोदी: डॉ.पांडेय

वाराणसी, विशेष संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को डॉ. आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि भाजपा के और बाबा साहेब के भाव कहीं न कहीं समान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों पर चलकर उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं। वह पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में भाजपा की ओर से आयोजित जन्म जयंती सम्मान संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र परिपक्व लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है। बाबा साहेब की नीतियों को सही मायने में क्रियान्वयन करने का कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्यों की गठबंधन की सरकार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा बाबा साहेब और उनके मूल्यों से ईर्ष्या करती रही है। अंतिम पल तक कांग्रेस ने उनका अपमान किया।

पूर्व मंत्री और दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त विकृतियों को दूर किया। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों के प्रति भाजपा सरकार समर्पित है। मनोज सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रति भेंट की। संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अशोक जाटव ने किया। पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री मीना चौबे, महापौर अशोक कुमार तिवारी, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले और मृदुला जायसवाल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह और डॉ. वीणा पांडेय, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, प्रेम कपूर, नम्रता चौरसिया, अजय, सत्यनारायण, प्रो. रेखा गौतम, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, किशोर सेठ, पूजा दीक्षित, अरविन्द सिंह, सुधीर मिश्रा, रणंजय सिंह, विभव सिंह, संजय राय, सुजीत सिंह टीका सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें