Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi News34th Shivratri Music Festival Renowned Artists to Perform in Varanasi

संतूर की स्वरलहरियों से सतीश करेंगे शिववंदना

Varanasi News - तीन दिनी शिवरात्रि संगीत महोत्सव कल से दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय में आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSun, 23 Feb 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
संतूर की स्वरलहरियों से सतीश करेंगे शिववंदना

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिवरात्रि संगीत महोत्सव की 34वीं कड़ी में प्रख्यात कलाकार पद्मश्री पं. सतीश व्यास संतूर वादन से शिववंदना करेंगे। वह महोत्सव की प्रथम निशा में 25 फरवरी को अंतिम प्रस्तुति देंगे।

दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय में आयोजित महोत्सव में प्रख्यात नृत्यांगना सितारा देवी की पुत्री जयंतीमाला मिश्रा एवं पौत्री ऋषिका मिश्रा दूसरी निशा में 26 फरवरी को कथक का जादू दिखाएंगी। महोत्सव की शुरुआत पं. जवाहर लाल एवं साथियों के शहनाई वादन से होगी। ऋचा जालान, आरिका क्याल एवं भावना क्याल समूह कथक प्रस्तुत करेंगी। भगीरथ जालान का उपशास्त्रीय गायन होगा। दूसरी निशा में दिल्ली के पं. अजय प्रसन्ना का बांसुरीवादन एवं मुंबई की आरती अंकलीकर का शास्त्रीय गायन होगा। तीसरी निशा में 27 फरवरी को वृंदावन की आस्था गोस्वामी का शास्त्रीय गायन, झारखंड के केडिया बंधु की सितार और सरोद पर जुगलबंदी होगी। महोत्सव में चेन्नई की विरजा मांढरे और श्यामजीत किरण के युगल भरतनाट्यम से होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें